गौतम बुद्ध नगर: जीरो पॉइंट से पुलिस ने महिला समेत तीन अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को किया गिरफ्तार, ₹55 लाख की अवैध चरस बरामद
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए महिला समेत 3 अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 किलो 500 ग्राम अवैध चरस, ₹2000 व तीन मोबाइल बरामद कर लिए हैं। थाना प्रभारी ने बताया है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के मादक पदार्थ से तस्कर हैं जो बाहर के राज्यों से नशीले पदार्थ लाकर सप्लाई कर रहे थे।