मुगलसराय: मुगलसराय में रात 10 बजे के बाद शराब बिक्री का वीडियो वायरल, नियमों की उड़ाई जा रही हैं धज्जियां
मुगलसराय क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर नियमों की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में वीआईपी गेट नंबर 01 दुकान पर कथित तौर पर बुधवार रात 10 बजे के बाद दुकान बंद होने के बावजूद शराब बेची जाती दिख रही है। आरोप है कि शराब ओवररेट में भी बेची जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।