झांसी: झांसी पुलिस ने नगर निगम कार्यालय में साइबर अपराधों और नए कानूनों पर विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया
Jhansi, Jhansi | Nov 2, 2025 सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत झांसी पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा ने नगर निगम कार्यालय में रविवार को एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सतर्कता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।