भादरा: भादरा बाईपास पर अवैध उर्वरक भंडारण के दो गोदाम किए गए सीज, पुलिस थाना में दर्ज हुआ मामला
भादरा। भादरा बाईपास स्थित दो गोदामों में बिना लाइसेंस बड़ी मात्रा में जैव उर्वरक, सूक्ष्म पोषक तत्व, पैकेजिंग सामग्री व रसायन मिलने पर कृषि विभाग की रिपोर्ट पर भादरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। गोदाम सीज कर सामग्री जब्त कर ली गई है। पुलिस अवैध उर्वरक कारोबार व किसानों से संभावित धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है।