ब्यौहारी: ब्यौहारी में अवैध शराब की पैकारी, आबकारी विभाग पर सवाल
ब्यौहारी में अवैध शराब पैकारी का मामला गरमाया है। मंटोला तिराहा और भोगिया टोला में खुलेआम बिक्री की शिकायत पर युवा कांग्रेस नेता आयुष्मान ताम्रकार ने प्रमाण जुटाकर प्रशासन को सौंपे। स्थानीय लोगों ने आबकारी विभाग पर निष्क्रियता और मिलीभगत के आरोप लगाए, कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।पैकारी का बीडीओ सोशल मीडिया में रविवार सुबह 10 बजे से वायरल हुआ है।