बांका: मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना: लाभार्थियों को वाहन व जाल पैकेज मिला, डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Banka, Banka | May 12, 2026 डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत मुख्यमंत्री मछुआ कल्याण योजना के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की दोपहर 12 बजे किया गया। इस अवसर पर मत्स्य विपणन कार्य से जुड़े 07 मछुआ, मत्स्य कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान पर तीन पहिया वाहन प्रदान किया गया, जिससे वे अपने उत्पाद को बाजार तक आसानी से पहुंचा सकेंगे