चूरू: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर बणीर छात्रावास आईडी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग, एसपी को दिया ज्ञापन
Churu, Churu | Aug 14, 2024 सोशल मीडिया पर बणीर छात्रावास आईडी द्वारा कथित तौर पर एक समाज विशेष के लोगों को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से समाज के लोगों में आक्रोश है। चूरू की जाट समाज विकास संस्था द्वारा इस सम्बंध में एसपी दफ्तर पहुंचकर एसपी जय यादव से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में इस आईडी को ऑपरेट करने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।