चूरू: हर घर तिरंगा अभियान के तहत चूरू में आयोजित हुई तिरंगा दौड़, विधायक हरलाल सहारण व कलेक्टर पुष्पा सत्यानी ने लगाई दौड़
Churu, Churu | Aug 14, 2024 जिला कलक्ट्रेट परिसर से शहीद स्मारक तक तिरंगा दौड़ का आयोजन किया गया। विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी, एडीएम उत्तम सिंह शेखावत, सीईओ मोहनलाल खटनावलिया ने तिरंगा दौड़ को रवाना कर साथ में दौड़ लगाई। विधायक सहारण ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का सम्मान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।