चूरू: सीकर जिले में स्कूल नहीं जाने पर भाई ने की पिटाई तो 10 वर्षीय नाबालिग ने छोड़ा घर, चूरू रेलवे स्टेशन पर किया रेस्कयू
Churu, Churu | Aug 14, 2024 सीकर जिले के एक गांव में स्कूल नहीं जाने पर बड़े भाई द्वारा पिटाई करने से नाराज दस वर्षीय नाबालिग अपने घर से निकल गया। इस नाबालिग का चूरू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से चाइल्ड हेल्प लाइन टीम ने रेस्क्यू किया है। चाइल्ड हैल्प लाइन के जिला परियोजना अधिकारी पन्ने सिंह ने बताया कि 10 वर्षीय नाबालिग बालक का रेसक्यू किया गया है।