गैस्ट टीचर्स को नियमित करने की मांग करने पहुंची सरदारी
पलवल : 20 वर्षों से नियमित की माँग कर रहे अतिथि अध्यापकों की मांग बुलंद करने के लिए फरीदाबाद-पलवल की विभिन्न पालों की सरदारी पहुंची। सरदारी के साथ-साथ किसान यूनियन, पूर्व सैनिक एसोसियेशन, बुजुर्ग महिला खेलमंत्री गौरव गौतम के आवास पर भाजपा के पक्ष में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। मौके पर पहुंचे सरदार और विभिन्न संगठनों ने भाजपा को कल्याणकारी सरकार बताया और गौरव गौतम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर पंडित तारा चन्द वशिष्ठ चिरवारी ने कहा कि जब अतिथि अध्यापकों को लगाया गया तो स्कूलों में शिक्षकों का बहुत अभाव था। उस समय बाईस हजार अतिथि अध्यापकों ने मिलकर घर-घर जाकर सरकारी स्कूलों में दाखिला कराया और सरकारी स्कूलों की कायाकल्प की। इस अवसर पर पूर्व सैनिक एसोसियेशन के प्रधान गिर्राज फौजी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन लागू कर फौजियों की लम्बित मांग को पूरा किया और जितनी हमें पेंशन मिलती है उसकी आधी अतिथि अध्यापकों को सैलरी मिलती है। डागर पाल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुशील डागर ने यह कहकर सभी को स्तब्ध कर दिया कि हमने अतिथि अध्यापकों की शिक्षण की रिपोर्ट सभी गांवों से ली है। उन्होंने बताया कि वास्तव में अतिथि अध्यापकों ने एक तिहाई सैलरी में अध्यापक धर्म निभाया है।जिससे इनका सामाजिक रुतबा इतना बढा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर अतिथि अध्यापकों से नियमितीकरण के बारे पूछताछ करते रहे हैं और एक ही जवाब सुनने को मिला कि कोर्ट में केस चला हुआ है। हरियाणा के करोड़ों लोगों को जब मीडिया के माध्यम से हाईकोर्ट द्वारा गैस्ट टीचर्स के नियमितीकरण के आदेश का पता लगा तो अधिकतर हरियाणा की जनता इस फैसले से बेहद खुश है। इस अवसर पर सतीश डागर मिड़कोला, कर्मवीर बाबूजी, तोताराम, प्रताप, तेजराम, दिलबाग, मनोहर विभिन्न पालों के प्रधानों ने एक मत से माननीय हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की बात कही व अतिथि अध्यापकों के पक्ष मंत्री गौरव गौतम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पलवल जिला प्रधान चन्द्रवीर कुण्डू, फरीदाबाद जिला प्रधान रघु वत्स, रणबीर सिंह, महेंद्र देशवाल, गोपाल रावत, सतवीर सिंह, नरेंद्र सौरोत, पारस शर्मा सहित सैकड़ों अतिथि अध्यापक मौजूद थे।