घाटमपुर: कस्बे के भदरस रोड स्थित के स्कूल के पास अचानक बाइक आ जाने के चलते तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा,3 लोग घायल,एक रेफर
घाटमपुर कस्बे के भदरस रोड स्थित एक स्कूल के पास अचानक बाइक आ जाने के चलते तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनो घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों द्वारा तीनों घायलों का उपचार कर एक को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।