घाटमपुर: देवीपुरवा गांव में युवक ने घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम हाउस
रेउना थाना क्षेत्र के देवीपुरवा गांव में घर के अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।वहीं परिजनों ने युवक के शव को फाँसी के फंदे लटका देखा तो परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे कार्रवाई में जुट गई है।