घाटमपुर: जहांगीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे डंपर में पीछे से घुसा, डंपर चालक हुआ घायल,रेफर
घाटमपुर क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव के पास तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे डंपर में पीछे से जा घुसा। हादसे में डंपर चालक केबिन में फंस गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।