घाटमपुर: कानपुर रोड स्थित कंचन ज्वैलर्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,हुआ गंभीर रूप से घायल,रेफर
घाटमपुर कस्बे के कानपुर रोड स्थित कंचन ज्वैलर्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को निजी वाहन से सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार कर घायल को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।