घाटमपुर: अकबराबाद गांव के पास ट्रक व डीसीएम के बीच हुई आमने-सामने का भिड़त, पांच लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिसमें 3 की हुई मौत
मूसानगर क्षेत्र के अकबराबाद गांव के पास ट्रक व डीसीएम की आमने- आमने-सामने भिड़त हो गई। घटना में डीसीएम चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थनीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को सीएचसी पुखरायां पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। वही दो जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया हैं।