भिवानी: सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को एसडीएम कार्यालय में मोबाइल नंबर कराना होगा दर्ज : जिलाधीश
जिलाधीश महावीर कौशिक ने जिला के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों को अति शीघ्र अपने-अपने मोबाइल नंबर संबंधित एसडीएम कार्यालय में अतिशीघ्र दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए हंै। जिलाधीश ने अपने आदेशों में कहा है कि गृह विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार जिला के सभी शस्त्र लाइसेंस धारकों का विवरण मुख्यालय भेजा जाना है।