भिवानी: भिवानी मंडी में गेहूं की आवक शुरू, उपायुक्त ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं के दिए निर्देश
भिवानी। प्रशासन ने कहा कि रबी फसल कटाई का सीजन शुरू हो चुका है। जिला प्रशासन ने फसल खरीद के सभी प्रबंध कर लिए है। सरसों की फसल 15 मार्च से तथा गेहूं की फसल अप्रैल से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मंडियों में खरीदी जाएगी। गेहूं व सरसों खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।