भीलवाड़ा: अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में होंगे विविध पाठ-पारायण
भीलवाड़ा। हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर द्वारा सदैव की भाँति इस वर्ष भी आने वाले अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) बड़े हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा। संत गोविन्दराम ने बताया कि महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सान्निध्य एवं निर्देशन में पाठ-पारायण, पूजन, संत समागम, अन्न क्षेत्र सहित सेवा-सुमिरन के विविध प्रकल्प सम्पादित होगें।