कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय का कुशवाहा समाज ने अपनी मांगों को लेकर किया घेराव
Kanke, Ranchi | Dec 1, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय का रविवार दोपहर करीब तीन बजे कुशवाहा समाज ने अपनी मांगों को लेकर घेराव किया। इस दौरान काफी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मौजूद थे। घेराव कर रहे कुशवाहा समाज का कहना है कि कुशवाहा समाज हमेशा से बीजेपी का समर्थक रहा है हमारी मांग है कि विधायक कुशवाहा शशि भूषण मेहता को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए।