सुसनेर: पर्यावरण संरक्षण हेतु 1 करोड़ पौधे लगाना है, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिमूर्ति मन्दिर में आचार्य प्रज्ञासागर जी ने कहा
इन्दोर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित त्रिमूर्ति मन्दिर में आज शनिवार को जैन संत आचार्य प्रज्ञासागर जी महाराज के प्रवचन हुए यहा पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु 1 करोड़ से भी अधिक पौधे लगाने की बात कही। आपको बता दे कि उनके द्वारा पर्यावरण की अलख जगाने पद यात्रा भी की जा रही हैं। सुसनेर में विश्राम के दौरान वे पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक कर रहे है।