सुसनेर: बोरखेड़ी लढा में आकाशीय बिजली गिरने से 2 भैसों की मौत, पीड़ित ने प्रशासन से की मुआवजे की मांग
गत रात्रि में बादलो कि गजर चमक के साथ जोरदार बारिश हुई इस दौरान सुसनेर पिड़ावा मार्ग पर स्थित समीपस्थ ग्राम बोरखेड़ी लढा में आकाशीय बिजली के गिरने के कारण 2 भैंसों की मौत हो गई। इस घटना में पीड़ित ईश्वर पिता राघुसिह सोंधिया का 1 लाख से भी अधिक रुपये का नुकसान हो गया है। इसको लेकर पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन को घटना की जानकारी देकर मुआवजे की मांग की है।