सुसनेर: आचार्य श्री प्रज्ञासागर महाराज का सुसनेर में हुआ मंगल प्रवेश, जैन समाज ने पलक पावड़े बिछाकर किया स्वागत
पर्यावरण संरक्षण को लेकर पद यात्रा कर रहे आचार्य श्री प्रज्ञासागर जी महाराज का आज गुरुवार को सुसनेर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान समाजजनों ने पलक पावड़े बिछाकर के आचार्य श्री की अगवानी की और पाद प्रक्षालन कर उनका अभिनन्दन किया। उसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित त्रिमूर्ति मन्दिर में आचार्य श्री ने समाजजनों को प्रवचन दिए। बड़ी सँख्या में समाजजन मोजूद रहे।