कुरडेग: बन्दरचुआ गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, विधायक प्रतिनिधि भी हुए शामिल
Kurdeg, Simdega | Apr 21, 2026 बन्दरचुआ गांव में बुधवार को दोपहर 2:00 बजे विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोलेबिरा के विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा शामिल हुए। जहां पर उन्होंने कहा पेसा नियमावली 2025 के तहत ग्राम सभा को मजबूत करना है और इससे गांव की स्वशासन प्रणाली फिर से वापस आएगी और यहां के खनिज संपदा पर पूरा अधिकार होगा।