सर्वाइकल कैंसर से बचाओ के लिए HPV वैक्सीनेशन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सिविल सर्जन पश्चिमी सिंहभूम ने साफ कहा कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और जागरूक होकर टीकाकरण जरूर कराएं। यह वैक्सीन महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाने में बेहद महत्वपूर्ण है।