उज्जैन शहर: माधवनगर अस्पताल के पीछे राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत थाना माधवनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को धारदार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।मुखबिर की सुचना पर पुलिस माधवनगर अस्पताल के पीछे राजस्व कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति छुर्रा लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी भूपेन्द्र उर्फ माइकल को पकड़ लिया।