बांका: चौतरा गांव में मैजिक से हुई दुर्घटना के बाद महिला को केस वापस लेने की धमकी, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 5, 2025 चौतरा गांव में मैजिक के धक्के से जख्मी महिला चमेली देवी रविवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंची। जहां उन्होंने पुलिस से शिकायत किया की एक सप्ताह पूर्व नरसंडी गांव के दिलखुश कुमार के द्वारा मैजिक से धक्का मार कर उसका एक पैर तोड़ दिया। अब केस उठाने की धमकी दी जा रही है। केस नहीं उठाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।