कोईलवर: आरा-छपरा फोरलेन पर महाजाम, शुक्रवार सुबह 7:30 बजे तक थमी रही रफ्तार
आरा-छपरा फोरलेन एवं पटना-बक्सर फोरलेन पर लगा भीषण महाजाम शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे तक जारी रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुआ जाम लगातार तिसरे दिन भी बना रहा। कोईलवर क्षेत्र से लेकर पटना जाने वाले मार्ग तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और हजारों यात्री जाम में फंसे रहे। सबसे भयावह स्थिति झलकू नगर में देखा गया।