सासनी: गांव समामई व गोपालपुर भूतपुरा में आपसी लड़ाई करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शांतिभंग में चालान
Sasni, Hathras | Jul 13, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थान पर लड़ाई झगड़ा मारपीट करने वाले 4 अभियुक्तों को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव समामई में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्त एवं गांव गोपालपुर भूतपुरा में पारिवारिक विवाद में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।