जांजगीर: जांजगीर में अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, 5 हाईवा वाहन किए जब्त
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न रेत घाटों में अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम ने केवा, भादा और नवापारा घाट में जांच अभियान चलाया। इस दौरान अवैध रूप से रेत परिवहन करते पाए जाने पर 5 हाईवा।