झांसी: झांसी में दबंगों का तांडव, परशुराम चौक पर कारोबारी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सड़क पर मची अफरा-तफरी
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2026 झांसी में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। परशुराम चौक पर दर्जनों लोगों ने बेतवा पठान ट्रेवल्स के कारोबारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मारपीट में कारोबारी घायल हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बीच सड़क हुई मारपीट ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ये वीडियो रविवार की सुबह 10 बजे सामने आया है।