धौलपुर: सुमित मेहरड़ा होंगे धौलपुर एसपी, ब्रजेश ज्योति उपाध्याय को करौली एसपी लगाया गया।
राज्य सरकार ने बुधवार देर रात को तबादला सूची जारी की गई। तबादला सूची में 7 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए है। तबादला सूची में धौलपुर एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय को करौली एसपी लगाया गया है। तो वही करौली एसपी सुमित मेहरड़ा को करौली से धौलपुर एसपी लगाया गया है।22 दिन पूर्व ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने धौलपुर में एसपी के पद पर ज्वाइनिंग की गई थी।