धौलपुर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बाड़ी रोड स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को ज्ञापन सौंपा। इससे पहले सफाई कर्मचारियों ने गांधी पार्क में बैठक की। बैठक के बाद सफाई कर्मचारी शहर के गुलाब बाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।