बरहरुवा: पति व संतान की लंबी आयु के लिए बरहरवा में सुहागिन महिलाओं ने किया बट सावित्री का त्यौहार
पति एवं संतान की दीर्घायु कामना को लेकर गुरुवार को जिले भर में हर्षोल्लास पूर्वक सुहागिन महिलाओं के द्वारा वट सावित्री का त्यौहार मनाया गया| इस दौरान जहां बुधवार से ही क्षेत्रभर में काफी चहल-पहल का माहौल देखा गया, वहीं गुरूवार को अहले सुबह से ही आसपास के मौजूद बरगद के पेड़ के नीचे सुहागिन महिलाएं पहुंचकर कर पूरे विधि-विधान से वट वृक्ष का पुजा अर्चना किये है।