टीकमगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने टीकमगढ़ नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत स्वच्छता व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया
रविवार को सुबह 8 बजे टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने वार्ड 21 में वार्ड वासियों से स्वच्छता के संबंध में चर्चा की एवं समस्याओं को सुना वार्ड 21 में शासकीय शराब की दुकान से समीप बहुत कचरा एकत्रित पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक पर ₹10000 का चालान करने के निर्देशित किया तथा शाम तक कचरा साफ करने के निर्देश दिए।