बड़ी खबर | इंदौर-उज्जैन के पर्यटकों के लिए खुशखबरी 🚂🌿
कल से फिर पटरी पर दौड़ेगी पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन!
लंबे इंतजार के बाद पातालपानी–कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन फिर से शुरू होने जा रही है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के 21 अगस्त 2026 के पत्र के अनुसार, ट्रेन नंबर 52965/52966 का संचालन 22 अगस्त 2026 से रोजाना की जगह सप्ताह में 3 दिन—शुक्रवार, शनिवार और रविवार—किया जाएगा।
बारिश के मौसम में इस सफर के दौरान यात्रियों को हरी-भरी पहाड़ियां, झरने, पुल और सुरंगों का शानदार नजारा देखने को मिलेगा। पातालपानी से कालाकुंड का यह हेरिटेज रूट करीब 10 किलोमीटर का है।
📅 शुरुआत: 22 अगस्त 2026
🚂 ट्रेन: 52965/52966
📍 रूट: पातालपानी ↔ कालाकुंड
🗓️ संचालन: शुक्रवार, शनिवार और रविवार
यानी इस वीकेंड से फिर शुरू होगा इंदौर के पास का ये खूबसूरत हेरिटेज रेल सफर! ❤️🚂🌧️
Indore, Indore | Aug 21, 2026