बिहारीगंज: बिहारीगंज में सघन वाहन चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
“बिहारीगंज में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। लक्ष्मीपुर तीन मुहानी, सरौनी कला बलुआ मोड़, बभनगामा और नया बाजार पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर बाइक और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।