मौजमाबाद: जयपुर ग्रामीण की सांभर लेक पुलिस ने डोडा पोस्त सप्लाई मामले में फरार वांछित आरोपी को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण के थाना सांभरलेक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त की सप्लाई करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी बालूराम उर्फ बाबूलाल को गिरफ्तार किया है। वहीं सांभर लेक थाना अधिकारी राममिलन मीणा ने बताया कि वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है।