बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अभियान पांच घंटे तक चला
विक्रमगंज शहर में सड़क अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए। जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा के निर्देश पर नगर परिषद प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने सासाराम रोड व डिहरी रोड पर करीब पांच घंटे तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए शेड, दुकानें और अन्य अतिक्रमण हटाए गए