खबर बगहा से हैं जहां बगहा पुलिस जिला के धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़लवापट्टी गांव के समीप शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब , अनियंत्रित बाइक से गिरने के कारण एक महिला की मौत हो गई हैं ,मृतिका की पहचान धनहा गांव निवासी मंगल बिन की पत्नी सुगिया देवी के रूप में हुई हैं । जिसके बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं ।