भादरा: 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला दर्ज, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
भादरा के गोगामेड़ी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला दर्ज हुआ है। पिता ने गांव के विशाल पुत्र जयसिंह पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 140(3) के तहत मामला दर्ज कर हेड कांस्टेबल प्रताप सिंह को जांच सौंपी है।