दारू: तिउज के जंगलों में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, धू-धू कर जल रही वन संपदा
तिउज के जंगलों में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, धू-धू कर जल रही वन संपदा। बेजुबान जानवरों पर मंडराया संकट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश; वन विभाग की सुस्ती पर उठे सवाल। दारू प्रखंड के कविलासी पंचायत अंतर्गत ग्राम तिउज के समीपवर्ती जंगलों में इन दिनों आग का तांडव देखने को मिल रहा है। शरारती और असामाजिक तत्वों द्वारा जंगलों में आग लगाई जा रही है।