बहराइच: गुलामअलीपूरा में मामूली विवाद पर जमकर हुई मारपीट, घायल व्यक्ति ने भाई की पत्नी, बेटे और साले पर लगाया आरोप
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलामअलीपुरा में मामूली विवाद पर जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में व्यक्ति घायल हो गया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में की। पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर मेडिकल परीक्षण कराया है। पीड़ित ने बताया कि पैसे के विवाद में उसको भाई की पत्नी,बेटे व उसके साले ने उसको जमकर मारा पीटा है। वहीं पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।