बहराइच: बहराइच शहर में एआरटीओ ने की कार्रवाई, 3 स्कूली वाहन सहित 7 वाहन सीज़, 20 स्कूली वाहनों पर की गई जुर्माने की कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए शुक्रवार शाम को बताया कि शुक्रवार को विशेष अभियान संचालित करते हुए 137 स्कूल वाहनों को चेक किया गया है। जिनमें मानक विपरीत पाए गए 20 स्कूल वाहनों का चालान और तीन वाहनों को सीज़ किया गया है साथ ही चार डबल डेकर बसों पर भी कार्यवाही करते हुए उन्हें भी सीज़ किया गया है।