बहराइच: सोहरवा भंगही में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान हुई मौत
भिनगा थाना क्षेत्र के सोहरवा भंगही गांव निवासी सुषमा देवी पत्नी मोतीलाल ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई हैं।