बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर डीएम ने त्रैमासिक संभव अभियान की शुरुआत की, 30 सितंबर तक ज़िले में चलेगा अभियान
बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से 30 सितंबर 2025 तक संचालित होने वाले संभव अभियान को सफल बनाए जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई। यह जानकारी शुक्रवार शाम को डीआईओ की ओर से दी गई है। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य कुपोषण को समाप्त करना है।