प्रतापगढ़: देहात कोतवाली के भदोही गांव में दबंगों ने 3 राहगीरों को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया केस
देहात कोतवाली के भदोही गांव से गुजरने वाले तीन राहगीरों को दबंगों ने चोर समझकर लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा। घायल अवस्था में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि घायलों में मनीष के अलावा आदित्य और उसके मामा के बेटे कृष्ण चंद हैं। वही बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।