प्रतापगढ़: चिलबिला चौराहे पर डीसीएम और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, बाइक डीसीएम में घुसी, 3 घायल
नगर कोतवाली क्षेत्र के चिलबिला चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे डीसीएम और बाइक की आमने-सामने की भिडंत में बाइक डीसीएम में जा घुसी, बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए, जिनको एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां से गंभीर अवस्था के चलते प्रयागराज रेफर किया गया है। घायल युवक अमित तिवारी, आदर्श मिश्रा और अमित कुमार तिवारीपुर खुर्द कंधई के निवासी हैं।