प्रतापगढ़: चिलबिला महुली रोड स्थित प्यारेलाल खैरा गली में बाइक सवार तीन युवकों ने एक शख्स से मोबाइल छिनने का प्रयास किया, की पिटाई
नगर कोतवाली के चिलबिला महुली रोड स्थित प्यारेलाल खैरा गली में राह चलते पीड़ित विजय विश्वकर्मा से तीन बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छिनने का प्रयास किया। पीड़ित के मुताबिक मोबाइल छिनने में असफल होने पर बाइक सवार युवकों ने पिटाई की है, स्थानीय लोगों के आने पर बाइक सवार मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है।