मालपुरा: वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने मालपुरा पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपा, झालरा तालाब में गंदे पानी की आवक बंद करने की मांग की
Malpura, Tonk | Sep 30, 2026 वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति ने आज बुधवार की दोपहर 3:30 बजे पालिका ईओ को ज्ञापन सौंप शहर के झालरा तालाब में गंदे पानी की आवक को रोकने की पुरजोर मांग की, साथ ही तालाब की पाल पर किए जा रहे अतिक्रमणों को भी रोकने की मांग की जिस पर ईओ नें जल्द कार्रवाई करने का विश्वास दिलाया