मुरैना/मुरैना में घुमक्कड़ जाति के लोगों ने अपनी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। लोगों का आरोप है कि वर्षों से आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं को लेकर आवेदन देने के बावजूद उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का मंगलवार करीब 2:00 बजे कहना था कि पिछले करीब 15 वर्षों से वे आवास, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार आवेदन दे रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई काम दिखाई नहीं देता।
घुमक्कड़ जाति की महिलाओं ने आरोप लगाया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि कई बार कमिश्नर, महापौर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
महिलाओं का कहना है कि च�
Morena, Morena | Jun 3, 2026